शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.63 अंक की बढ़त के साथ 83,553.59 अंक पर खुला, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 236.66 अंक नीचे 83,214.30 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 27.25 अंक ऊपर 25,752.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 60.75 अंक यानी 0.24 फीसदी उतरकर 25,664.65 अंक पर रहा। धातु सार्वजनिक बैंक, रसायन और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि आईटी, मीडिया, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में थे। आईटीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
