मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023। महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-टर्मिनल 2 को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है तथा इसे रोकने के एवज में बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर दिये जाने की मांग की गयी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्थानीय सहार पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज करने के साथ ही मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल को भी सूचित किया गया। एक अधिकारी ने कहा, ''हवाई अड्डे के फीडबैक इनबॉक्स में गुरुवार को धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें प्रेषक ने हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर विस्फोट को रोकने के लिए 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर की मांग की। यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है। यदि पते पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर बिटकॉइन स्थानांतरित नहीं किए गए तो हम 48 घंटों में टर्मिनल 2 को विस्फोट कर देंगे। एक और चेतावनी 24 घंटों के बाद होगी।
उन्होंने बताया कि ईमेल मिलने के बाद मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने सहार पुलिस थाने में अज्ञात प्रेषक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट के डर में डालना) और 505 (1) (बी) (भय या अलार्म पैदा करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन करती है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
