झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, दो घायल
रांची, शनिवार, 18 नवम्बर 2023। झारखंड में गिरिडीह जिले बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में आज सुबह तीन बजे एक बाराती वाहन के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी लोग बारात से वापस घर लौट रहे थे तभी भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
