सड़क दुर्घटना में तीन मतदान कर्मियों की मृत्यु
कोंडागांव, बुधवार, 08 नवम्बर 2023। छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में आज जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर तीन मतदान कर्मियों की मौत हो गई। केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि तीन मतदान कर्मचारी जिनकी डयूटी केशकाल विधानसभा में लगा हुआ था, मतदान संपन्न कराकर कोंडागांव जिला मुख्यालय में मत पेटियां जमाकर एक वाहन में सवार होकर केशकाल की ओर आ रहे थे, आज सबेरे जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर बहिगांव के पास टक-बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर से तीनों मतदान कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में शिक्षक शिव नेताम बेड़मा, शिक्षक संतराम नेताम, धनोरा तथा हरेन्द्र उइके शामिल है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
