जम्मू कश्मीर के राजौरी में वाहन खाई में गिरा, 12 घायल, बचाव कार्य जारी
राजौरी/जम्मू, सोमवार, 06 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कैंची मोड़ पर उस वक्त हुई जब कोटरंका से राजौरी जा रहे एक टेम्पो के चालक ने मोड़ के पास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद 12 लोगों को बचाया गया और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध राजौरी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
