डार की हत्या में सुराग मिला, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : डीजीपी
श्रीनगर, शनिवार, 04 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने शनिवार को कहा कि पुलिस को हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार की हत्या के मामले में सुराग मिले हैं जिनकी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे घटना की तह तक जाएंगे और हत्यारे तथा हत्यारों की मदद करने वालों का पता लगाया जाएगा और उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। मृत हेड कांस्टेबल के घर का दौरा करने के बाद श्री स्वैन ने संवाददाताओं से कहा, ''हमें सुराग मिले हैं और हम काम कर रहे हैं।
डीजीपी ने कहा, ''हम इस घटना की तह तक जाएंगे और हत्यारे का पता लगाया जाएगा। साथ ही जिन लोगों ने (सहायता में) किसी भी तरह से मदद की, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस परिवार का एक सदस्य, एक धर्मपरायण व्यक्ति, एक पिता, एक भाई और एक कश्मीरी को खो दिया है। गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार की मंगलवार शाम बारामूला के वेलू क्रालपोरा में उनके घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह सात बेटियों और पत्नी वाले आठ सदस्यीय परिवार में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
