दिल्ली के बवाना में एक कारखाने में आग लगी
नई दिल्ली, शनिवार, 04 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बवाना के जी. ब्लॉक स्थित कारखाने में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि आग दो मंजिला इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
