आयकर विभाग ने तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मा रेड्डी के आवास पर ली तलाशी
हैदराबाद, गुरुवार, 02 नवम्बर 2023। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद में कांग्रेस के नेता के. लक्ष्मा रेड्डी के आवास पर तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रेड्डी, 30 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महेश्वरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग के अधिकारी लक्ष्मा रेड्डी के आवास पर संयुक्त रूप से तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल, तलाशी की वजह का पता नहीं चल पाया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, अधिकारी सुबह से बदांगपेट नगर निगम के महापौर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहे हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
