अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
जालंधर, बुधवार, 01 नवम्बर 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पंजाब के जिला अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन की बरामद किया गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों ने एक सूचना के आधार पर अमृतसर के गांव महवा के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम महवा से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
