केरल में कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में 36 घायल, एक की मौत: एर्नाकुलम के जिलाधिकारी
कोच्चि, रविवार, 29 अक्टूबर 2023। कोच्चि के कलामासेरी में ईसाई समुदाय के कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। एर्नाकुलम के जिलाधिकारी ने एन. एस. के. उमेश ने बताया कि दस घायलों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोग 50 फीसदी से अधिक झुलस गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है और शेष 18 अन्य अस्पतालों में निगरानी में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में मरने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
