दिल्ली के गांधी नगर बाजार में इमारत में लगी आग
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग बड़े पैमाने पर नहीं फैल पाई। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल में लगी। यहां कुछ मशीनें रखी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और और 30 मिनट में आग पर काबू ला लिया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
