दिल्ली : रामलीला के दौरान दर्शकों पर मंच की लाइट गिरी, तीन घायल
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात तेज हवा चलने और बारिश के बीच लाल किला के पास रामलीला मंचन के दौरान लाइट गिरने से 11 वर्षीय एक लड़के सहित तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण रामलीला मैदान में अचानक 12 फुट ऊंचे मंच की लाइट दर्शकों पर गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे की नाक से खून बह रहा था, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं। नवश्री धार्मिक लीला समिति के सचिव प्रकाश बाराठी ने बताया, ‘‘हम बच्चे को परमानंद अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सको ने उसे गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया। वह खतरे से बाहर है, लेकिन चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।’’ बाराठी ने कहा, ‘‘अन्य दो व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।’’ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
