महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बेहद दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, रविवार, 15 अक्टूबर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना से वह व्यथित हैं। राष्ट्रपति ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना से व्यथित हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
