फारूक अब्दुल्ला ने प्रत्येक लड़की की ताकत और क्षमता की सराहना करने का आह्वान किया
श्रीनगर, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक लड़की की ताकत और क्षमता की सराहना की जानी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में अब्दुल्ला ने कहा कि बेटी भगवान द्वारा दिया गया एक महान उपहार और सम्मान है। श्रीनगर से सांसद ने कहा, ‘‘इस अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर, आइए हम लड़कियों की आवाज को बुलंदियों तक ले जाएं और एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जहां हर लड़की नेतृत्व कर सके और आगे बढ़ सके।’’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेकां ने महिलाओं की शिक्षा और लैंगिक असमानता को दूर करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘हमारी बेटियों, बहनों और माताओं’’ के विकास और सुरक्षा के लिए काम करना जारी रखेगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
