बिहार में पैक्स के शत-प्रतिशत चावल आपूर्ति पर अनुदान 10 से बढ़ाकर 30 रुपये
पटना, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023। बिहार सरकार ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) और व्यापार मंडलों को सीएमआर चावल की शत-प्रतिशत आपूर्ति पर मिलने वाले अनुदान की राशि को 10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति क्विंटल तक कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि अब तक पैक्स और व्यापार मंडलों द्वारा सीएमआर चावल की आपूर्ति के आधार पर प्रबंधकीय अनुदान 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलता था। लेकिन, अब सरकार ने इस अनुदान को प्रोत्साहन स्वरूप तीन श्रेणी में बांटकर देने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2022-23 से 30 जून तक सीएमआर चावल की शत-प्रतिशत आपूर्ति करने वाले पैक्स और व्यापार मंडलों को 10 रुपये प्रति क्विंटल की बजाय 30 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत चावल की आपूर्ति करने वाले को 25 रुपये प्रति क्विंटल और इसके बाद शत-प्रतिशत चावल की आपूर्ति करने वाले को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान प्राप्त होगा।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
