मेघालय ने सिक्किम से 26 छात्रों को निकाला
शिलांग, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023। मेघालय ने कुल 26 छात्रों को बाढ़ प्रभावित सिक्किम से निकाला है और ये छात्र बस से असम होते हुए शिलांग आ रहे हैं। एक अधिकारी ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर कहा कि मेघालय के 26 छात्रों को लेकर एक बस कल शाम सिलीगुड़ी के रास्ते सिक्किम के मजीतर से रवाना हुई, बस कोकराझार को पार कर गई है और शिलांग की ओर आ रही है। छात्रों को सुरक्षित देखकर खुशी हुई। मेघालय सरकार ने छात्रों की निकासी प्रक्रिया तब शुरू की जब सिक्किम में पढ़ने वाले छात्रों ने गुरुवार को राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण घर वापस लौटने के लिए श्री संगमा से संपर्क किया था। मेघालय सरकार ने शुक्रवार को सिक्किम में फंसे छात्रों और नागरिकों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन: 1800 345 3644 सक्रिय की।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
