संजय सिंह पर लगे आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- सब कुछ झूठ है, सभी बयान झूठे है
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं और पार्टियों पर नकेल कसने और धमकी देने की कोशिश के तहत उनके खिलाफ गलत मामले थोपे जा रहे हैं और ‘‘डर का माहौल’’ पैदा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कई छापेमारी की कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं और विपक्षी पार्टियों को काबू में रखने तथा धमकाने के प्रयास के तहत गलत मामले थोपे जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल करने के लिए लोगों को ‘‘बांटा’ जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वर्ष 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इ्रडी) द्वारा आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दो दिन बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी सामने आई है।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि न सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं बल्कि कई कारोबारियों को भी ‘‘निशाना बनाया जा रहा है’’। उन्होंने कहा, ‘‘देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है जो न सिर्फ राजनीति में बल्कि कारोबार और उद्योग जगत में भी फैल रहा है। डर का यह माहौल देश के लिए ठीक नहीं है। देश इस तरह से विकास नहीं कर सकता। इस तरह से ‘एजेंसी-एजेंसी’ खेलने से देश का विकास नहीं होगा।’’ मुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बात की।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
