‘बेपरवाह सरकार’ को मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत हटाना चाहिए : कपिल सिब्बल
नई दिल्ली, शनिवार, 30 सितम्बर 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मणिपुर की स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि ‘‘बेपरवाह सरकार’’ को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तुरंत हटा देना चाहिए तथा राज्य को अब और नहीं ‘‘जलने’’ देना चाहिए। मणिपुर की राजधानी इंफाल में जुलाई से लापता एक लड़के और लड़की के शव की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर आने के एक दिन बाद, मंगलवार को राज्य में फिर से हिंसा भड़क गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का एक दल इस घटना की जांच कर रहा है।
सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘मणिपुर : एक बेपरवाह सरकार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को फौरन हटा देना चाहिए तथा मणिपुर को अब और नहीं जलने देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंटरनेट बंद करना कोई समाधान नहीं है। अब चुनाव प्रचार करना बंद करो और मणिपुर की स्थिति से निपटो।’’ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) एक और दो के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से एक निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ बनाया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
