अफगानिस्तान में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
हेरात, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कार के पलट जाने से पांच यात्रियों की जान चली गयी और एक अन्य घायल हो गया। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अब्दुल्ला इंसाफ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बुधवार शाम को गजारा जिले में घटित हुई। इसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना में मंगलवार को उत्तरी बल्ख प्रांत में एक यात्री की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
