खैरा की 'गिरफ्तारी' बदले की राजनीति, पंजाब में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस का 'AAP' पर हमला
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को ‘बदले की राजनीति का प्रमाण’ करार देते हुए कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा जी की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बदले की राजनीति का प्रमाण है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह कदम विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। यह सर्वथा ग़लत है।"
उन्होंने कहा, "हम सब सुखपाल जी के साथ हैं।" पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को हिरासत में ले लिया। विधायक के परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया। हालांकि, खैरा को हिरासत में लिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
