जम्मू कश्मीर के पुंछ में मादक पदार्थ का संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, रविवार, 24 सितम्बर 2023। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सेना के जवानों ने गोलियां चलाईं जिसमें मादक पदार्थ का एक संदिग्ध तस्कर घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से मादक पदार्थ का एक पैकेट बरामद किया गया। माना जा रहा है कि ये मादक पदार्थ हेरोइन है और इसे तस्करी के लिए लाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। एलओसी की रक्षा में तैनात जवानों ने गुलपुर सेक्टर के करमारा में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां देखीं और उसे ललकारा, इस पर संदिग्ध तस्कर ने भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी यासिर नजीर के तौर पर की गई है जिसने बताया कि वह मादक पदार्थ की खेप लेने सीमा पार गया था। अधिकारियों ने बताया कि नजीर को गोली लग गई है इसलिए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
