मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- 99 महाविद्यालयों के लिए 30 करोड़ रूपए मंजूर
जयपुर, सोमवार, 18 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के 99 महाविद्यालयों के लिए 30 करोड़ रूपए के अतिक्ति बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इनमें सह शिक्षा के 72 महाविद्यालय एवं 27 कन्या महाविद्यालय शामिल हैं। इस राशि में से 28 करोड़ रूपए इन महाविद्यालयों में अतिरिक्त 114 कक्षा कक्षों के निर्माण पर व्यय किए जाएंगे तथा 2 करोड़ रूपए आवश्यक मरम्मत कार्य एवं फर्नीचर खरीदनेे के लिए खर्च होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य की उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में आवश्यकतानुसार क्लास रूम, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब निर्माण हेतु राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
