दिल्ली में कोई भी लड़की स्नातक स्तर तक की शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सभी लड़कियों को कम से कम स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। गुप्ता ने अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई 'लखपति बिटिया योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र लड़की को स्नातक करने के बाद 1.25 लाख रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी कामना है कि दिल्ली में कोई भी लड़की स्नातक स्तर तक की शिक्षा से वंचित नहीं रहे। लड़कियों को न केवल स्कूल बल्कि कॉलेज भी जाना चाहिए और अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम व विषय पढ़ने चाहिए।" गुप्ता ने कहा कि भारत अब महिला नीत विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की छात्राओं से न केवल अपने सपनों को साकार करने और करियर बनाने का आग्रह किया, बल्कि समाज व देश के विकास में योगदान देने की भी अपील की।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
