मणिपुर : सेना की वर्दी पहनकर हथियार लेकर घूमने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
इंफाल, सोमवार, 18 सितम्बर 2023। मणिपुर पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ‘‘सशस्त्र बदमाशों के जबरन वसूली करने, धमकाने, पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने और प्रतिरूपण करने’’ की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसे रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘इसी प्रयास के तहत एक अभियान चलाकर शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’
बयान के मुताबिक, गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए और ‘‘ईस्ट इंफाल जिले के पोरोमपात पुलिस थाने पर हमला करने’’ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। बयान के अनुसार, हंगामे के दौरान त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के एक जवान समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘मणिपुर पुलिस इस तरह का अभियान जारी रखने और राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। ’’ इंफाल, 18 सितंबर (भाषा) मणिपुर पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ‘‘सशस्त्र बदमाशों के जबरन वसूली करने, धमकाने, पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने और प्रतिरूपण करने’’ की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसे रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘इसी प्रयास के तहत एक अभियान चलाकर शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’
बयान के मुताबिक, गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए और ‘‘ईस्ट इंफाल जिले के पोरोमपात पुलिस थाने पर हमला करने’’ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। बयान के अनुसार, हंगामे के दौरान त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के एक जवान समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘मणिपुर पुलिस इस तरह का अभियान जारी रखने और राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। ’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
