साई सिल्क्स के आईपीओं के लिए मूल्य दायरा 210-222 रुपये का प्रति शेयर
कपड़े के खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी साई सिल्क्स (कलामंदिर) लिमिटेड ने अपने 1,201 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 210-222 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 18 सितंबर को बोली लगा सकते हैं। निवेशक न्यूनतम 67 इक्विटी शेयर के लिए और इतने ही लॉट के गुणा में अतिरिक्त बोली लगा सकते हैं। उच्च मूल्य पर आईपीओ से करीब 1,201 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है। बयान के अनुसार, आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, प्रवर्तक तथा प्रवर्तक इकाइयां बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत 2.70 करोड़ तक इक्विटी शेयर जारी करेंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
