जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी फिर से शुरू
जम्मू, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नरलाह इलाके में बुधवार सुबह पहली रोशनी के साथ आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया था जबकि सेना का एक जवान शहीद होने के साथ ही एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित तीन सुरक्षाकर्मी ऑपरेशन में घायल हो गए। सेना के एक श्वान ने भी अपने संचालक की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''माना जा रहा है कि छिपे हुए आतंकवादी दो से तीन हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।'' उन्होंने कहा कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
