एयर एशिया के विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस कोच्चि हवाई अड्डे पर उतारा गया
कोच्चि, सोमवार, 11 सितम्बर 2023। एयर एशिया के एक विमान को उडा़न भरने के कुछ मिनटों बाद वापस कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया जिसमें 168 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोच्चि-बेंगलुरु उड़ान रविवार रात सवा 11 बजे हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी जिसमें कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। आशंका है कि विमान के ‘हाइड्रोलिक’ (तरल दबाव के बल से संचालित होने वाली यांत्रिक प्रणाली) में खराबी आ गई थी जिसके बाद उसे वापस कोच्चि उतारने का फैसला लिया गया और हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि विमान मध्यरात्रि में हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि विमान के सुरक्षित उतर जाने के बाद आपात स्थिति की घोषणा को वापस ले लिया गया।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
