दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 11 सितम्बर 2023। दिल्ली के बाहरी क्षेत्र के भोरगढ़ इलाके में सोमवार को प्लास्टिक सामग्री बनाने वाले एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग सुबह करीब छह बजे लगी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
