केरल : त्रिशूर में दौ जौहरियों से 1.8 करोड़ रुपये का सोना लूटा
त्रिशूर, शनिवार, 09 सितम्बर 2023। केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर चार लोगों के एक समूह ने जिले के दो जौहरियों से करीब 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूट लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि त्रिशूर निवासी दोनों जौहरी शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी एक गिरोह ने उन्हें रोक लिया और उनका आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूटे गये सोने के आभूषणों का वजन करीब 3.2 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि दोनों जौहरी साझेदार हैं और शहर में अपना कारोबार चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
