केरल : अभिनेता-निर्देशक जॉय मैथ्यू सड़क दुर्घटना में घायल
त्रिशूर (केरल), मंगलवार, 05 सितम्बर 2023। मलयाली अभिनेता और निर्देशक जॉय मैथ्यू सोमवार रात केरल के त्रिशूर जिले में एक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मंडलमकुन्नु में चावक्कड़-पोन्नानी राजमार्ग पर हुई जब एक पिकअप वैन से मैथ्यू की कार टकरा गई। इस टक्कर में मैथ्यू और वैन के चालक को हल्की चोटें आई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”मैथ्यू का चालक कार चला रहा था। मैथ्यू को नाक पर हल्की चोट आई है जबकि वैन के चालक को पैर में चोट आई है।” उन्होंने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। टक्कर के बाद पिक-अप वैन का चालक वाहन में फंस गया था जिसे अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला। पुरस्कृत अभिनेता हाल ही में केरल में वामपंथी सरकार के खिलाफ अपने आलोचनात्मक रुख और टिप्पणियों के चलते चर्चा में था।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
