रायसेन में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मृत्यु
रायसेन, सोमवार, 04 सितम्बर 2023। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्रेक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार ट्रेक्टर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बरेली थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्राली के कल देर रात पलट जाने से उसमें सवार आकाश (16), पवन (21) और राहुल (17) की मौत हो गयी। यह तीनों बरेली से सेमरी खूबचंद जा रहे थे। बताया गया कि ट्रेक्टर की तेज रफ़्तार हादसे का कारण बन गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
