जम्मू कश्मीर में ट्रक के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत
जम्मू, गुरुवार, 24 अगस्त 2023। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ईटों से लदे एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं एक घायल हो गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि ईटों से भरा एक ट्रक उधमपुर से बंसतगढ़ जा रहा था कि डूडू के मिआनी में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक गहरी खाई में गिर गया और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी एवं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उधमपुर के लाटी में प्राथमिक सेवा केन्द्र पर भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , उधमपुर विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
