हरियाणा : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
यमुनानगर (हरियाणा), बुधवार, 23 अगस्त 2023। हरियाणा के यमुनानगर में रादौर-लाडवा मार्ग पर एक ट्रक ने मोटसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक, उसकी पत्नी और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गयी। वे इसी जिले के गुंधियाना गांव के रहने वाले थे।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
