हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद
सोलन, बुधवार, 23 अगस्त 2023। हिमाचल प्रदेश के सोलन में रात भर हुई भारी बारिश के बाद चौकी मोड़ के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 का परवाणू-सोलन हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सोलन जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हल्के भूस्खलन के बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रवक्ता ने कहा कि कल रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण वाहनों के आवागमन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। भूस्खलन के बाद जिले की कई सड़कें अरुवद्व हो गयी है एवं कुछ गाड़िया दब गई एवं वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गयी है। सोलन पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चाकी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के बाद बंद हो गया है, और जिले में कई स्थानों पर हल्के भूस्खलन के कारण अन्य वैकल्पिक मार्ग भी बंद हैं। पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही सड़कों पर वाहन लेकर जाएं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
