राज्यसभा में नौ नये सदस्यों ने ली शपथ
नई दिल्ली, सोमवार, 21 अगस्त 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित नौ सदस्यों ने साेमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। इन सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के एस. जयशंकर, नगेंद्र राय, केसरी देव सिंह दिग्विजय सिंह झाला, बाबू भाई जयसंगभाई देसाई तथा तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदू शेखर राय, डोला सेन, प्रकाश चिक बारीक और सामीरुल इस्लाम शामिल है। श्री जयशंकर, श्री ब्रायन, श्री राय और सुश्री सेन फिर से निर्वाचित होकर सदन में आयें हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल पिछले दिनों समाप्त हो गया था। जयशंकर ने शपथ ग्रहण करने के बाद एक ट्वीट में कहा कि वह गुजरात से निर्वाचन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
