राजौरी मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकवादी का शव बरामद
जम्मू, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मुठभेड़ के करीब दो सप्ताह बाद विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने यहां से दूसरे आतंकवादी का शव बरामद किया है। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खवास इलाके में मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकवादी का शव एसओजी को रियासी के ढकीकोट में पाया गया। गौरतलब है कि खवास में पांच अगस्त को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी की मौत हो गयी थी जबकि दूसरा आतंकवादी घायल हो गया था। इ सदौरान ग्रेनेड, मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मौके से बरामद किये गये थे।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
