जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर, रविवार, 06 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उसने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।
Similar Post
-
मोहन यादव पद छोड़ें, जमीन घोटाले पर श्वेत पत्र जारी किया जाए: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मु ...
-
बिहार, मप्र और गुजरात में तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार ...
-
स्काईरूट ने स्वदेश विकसित रॉकेट 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण के संभावित समय की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। हैदराबाद आधारित कंपनी स्काईर ...
