केजरीवाल ने कुलगाम में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, शनिवार, 05 अगस्त 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के तीन जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।’ दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गये थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
