बागपत में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत
बागपत (उप्र), गुरुवार, 03 अगस्त 2023। बागपत जिले के नवादा गांव में खेत में चारा लेने गए एक किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बालैनी थाना क्षेत्र के नवादा निवासी प्रताप (60) मंगलवार को खेत में चारा लेने गये थे, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
