नहीं रहे पुरूषोत्तमन, 95 साल की उम्र में हुआ निधन
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 01 अगस्त 2023। केरल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वक्कोम पुरूषोत्तमन का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरूषोत्तमन ने मिजोरम के राज्यपाल, अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह सी अच्युता मेनन, ई.के. नयनार और ओमन चांडी के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। पुरुषोत्तमन ने 1946 में केरल स्टूडेंट यूनियन (केएसयू) कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। उन्होंने पांच बार अटिंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1984 से 1991 तक लोकसभा सदस्य रहे।
Similar Post
-
उप्र : एकादशी पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
प्रयागराज, बुधवार, 14 जनवरी 2026। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजि ...
-
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक इनामी समेत 29 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा, बुधवार, 14 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो लाख ...
-
दिल्ली सरकार ने राजधानी में 81 नये आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 जनवरी 2026। दिल्ली सरकार ने बुधवार को राजध ...
