पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन जब्त
चंडीगढ़, सोमवार, 31 जुलाई 2023। पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन और तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने रविवार देर रात तरनतारन के कलाश गांव के पास ड्रोन की आवाज सुनी।
आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ । उन्होंने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल के तहत सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाश के दौरान खेमकरण गांव के पास खेत से ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) और पीले टेप से लिपटी तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।’’
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
