सेना प्रमुख ने सियाचिन का दौरा किया, शहीदों को श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर, गुरुवार, 27 जुलाई 2023। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बृहस्पतिवार को सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ बातचीत की और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दृढ़ता से डटे रहने के लिए उनकी सराहना की। सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सभी को इसी उत्साह और प्रेरणा के साथ अपना काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सियाचिन ग्लेशियर की सीमाओं का दौरा किया और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने सियाचिन युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
