प्रतापगढ़ में मकान में घुसा ट्रक, तीन मरे
प्रतापगढ़, शनिवार, 22 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक के मकान में घुसने से गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बीती रात यह हादसा उस समय हुआ जब सराय बहेलिया गावँ के एक मकान में बेकाबू ट्रक के घुस जाने से मकान के अंदर सो रहे रहे पिता पुत्री समेत तीन लोगों की कुचल कर मृत्यु हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक बालू लाद कर वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस हादसे में अब्दुल जब्बार (55) और साफिया बेगम (53) की मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी जबकि शाहिना बानो (23) गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहिना अब्दुल जब्बार की पुत्री है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
