विपक्षी दलों के गठबंधन से मोदी, भाजपा परेशान: तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता, बुधवार, 19 जुलाई 2023। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगठित विपक्षी महागठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की जबरदस्त ताकत से ''स्पष्ट रूप से हैरान'' है और भगवा पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जान फूंकने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी राजनीतिक कवायद से परेशान हैं। घोष ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा, ''विपक्षी गठबंधन की जबरदस्त ताकत से परेशान दिख रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता में अपना आधार समाप्त होते देख राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जान फूंकने की कोशिश में बैठक आयोजित की है।
Similar Post
-
हैदराबाद में अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शनिवार, 07 फरवरी 2026। हैदराबाद में शनिवार को तेलंगान ...
-
केरल में प्याज से लदे एक ट्रक से विस्फोटक जब्त
मलप्पुरम (केरल), शनिवार, 07 फरवरी 2026। केरल में मलप्पुरम के समीप ...
-
दुर्घटना मामले में लापरवाही के संदेह में अधिकारियों को निलंबित किया गया: दिल्ली के मंत्री
नई दिल्ली, शनिवार, 07 फरवरी 2026। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आश ...
