जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मोर्टार का जंग लगा गोला मिला
जम्मू, रविवार, 16 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मोर्टार का जंग लगा गोला मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सीमा चौकी चडवाल इलाके में जारी निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में मोर्टार का जंग लगा गोला बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर मोर्टार के गोले को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
