श्रीनगर में विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर की ग्रीमकालीन राजधानी श्रीनगर के एक होटल में शुक्रवार को हंगामा और दो विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां बताया कि आरोपियों की पहचान उमर मेहराज हकीम, आशिक अहमद, उबैद गुलजार और उबैद बिलाल बंदे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पॉश राजबाग इलाके के एक होटल में हंगामा किया और दो विदेशी महिला पर्यटकों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार कर रहे थे। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, चार युवकों उमर मेहराज हकीम, आशिक अहमद, उबैद गुलज़ार उबैद बिलाल बंदे को राजबाग के एक होटल में हंगामा करने और दो विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
