कांग्रेस नेता ने पंचायत चुनावों को अमान्य घोषित करने के लिए अदालत से तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया
कोलकाता, शनिवार, 08 जुलाई 2023। कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने कहा कि उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक अभ्यावेदन देकर उस याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है जिसमें पश्चिम बंगाल में शनिवार को हो रहे पंचायत चुनावों को हिंसा एवं हत्या की घटनाओं के कारण अमान्य घोषित करने का आग्रह किया गया है। राज्य में सुबह सात बजे पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से दोपहर तक छह लोगों की मौत हो गई और आधी रात के बाद से कथित चुनावी संबंधी हिंसा में तीन अन्य की मौत हो गई।
शनिवार को तत्काल सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ के गठन का अनुरोध करते हुए बागची ने कहा कि उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को एक अभ्यावेदन दिया है। बागची पेशे से वकील हैं। उन्होंने अनुरोध किया की कि राज्य में पंचायत चुनावों को अमान्य घोषित किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अनुरोध किया है कि अदालत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हिंसा और हत्या की घटनाओं तथा उच्च न्यायालय के पहले के आदेशों के उल्लंघन का स्वत: संज्ञान ले।’’
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
