सुपौल में वज्रपात से दो लोगों की मौत, दो झुलसे
सुपौल, रविवार, 02 जुलाई 2023। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिसौनी गांव में एक पान दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में मुसहरु साह (62) और लगन यादव (50) की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। सूत्रों ने बताया झुलसे दोनों लोगों को इलाज निर्मली स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
