ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की मौत
नोएडा (उप्र), रविवार, 25 जून 2023। दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दादरी में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे घायल कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डासना की ओर जाते समय एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में संजीव (25), प्रखर (25), हनी (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। तीनों बुलंदशहर जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी में करीब तीन लाख रुपये की नकदी रखी थी, जिसे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
