पुंछ में मुठभेड़, सैनिक घायल
जम्मू, शनिवार, 24 जून 2023। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार की रात संक्षिप्त मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान कल रात गुलपुर सेक्टर में चक्कन-दा-बाग इलाके के पास आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी की। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच थोड़ी देर चली गोलीबारी में कथित तौर पर एक जवान घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश अभियान जारी है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
